30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tokyo Olympics 2020: ताऊ महावीर फोगाट भी विनेश फोगाट के खिलाफ, किया WFI की कार्रवाई का समर्थन

Tokyo Olympics 2020: विनेश फोगाट पर भारतीय कुश्ती महासंघ ने अनुशासनहीनता के आरोप लगाए हैं। विनेश को सस्पेंड किए जाने के मामले में अब परिवार की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 12 Aug 2021, 11:54 AM IST

vinesh_phogat.png

Tokyo Olympics 2020: भारत की नंबर वन महिला रेसलर विनेश फोगाट से सभी को टोक्यो ओलंपिक में मेडल लाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। इसके बाद भारत लौटते ही भारतीय कुश्ती महासंघ ने विनेश फोगाट पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। विनेश पर संघ ने अनुशासनहीनता के आरोप लगाए हैं। विनेश को सस्पेंड किए जाने के मामले में अब परिवार की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। विनेश फोगाट के ससुर का कहना है कि उनकी बहु घर और ग्राउंड दोनों जगह अनुशासित है। वहीं विनेश फोगाट के बचपन के कोच और ताऊ महावीर फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ की कार्रवाई का समर्थन किया है।

सबक मिलना चाहिए: महावीर फोगाट
महावीर फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि खेलों में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि विनेश ने खेल के दौरान दूसरी कंपनी की टी-शर्ट पहनी थी, जिसे महासंघ ने अनुशासनहीनता माना है। यदि यह अनुशासनहीनता है तो उसका विनेश को सबक मिलना चाहिए। अब इस मामले में विनेश फोगाट को अपना पक्ष रखना है। विनेश को जवाब देने के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया गया है। जवाब नहीं देने तक विनेश किसी राष्ट्रीय या अन्य घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगी और डब्ल्यूएफआई अंतिम फैसला करेगा।

यह भी पढ़ें— भारतीय कुश्ती महासंघ ने अनुशासनहीनता के आरोप में विनेश फोगाट को किया सस्पेंड

'बच्चों को अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी'
इसके साथ ही महावीर फोगाट ने कहा कि खेलों में कोई भी अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करता। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने भी अपने बच्चों को खेलों के दौरान अनुशासन में रहने की प्रेरणा दी है। महावीर फोगाट ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में दूसरे मुकाबले के दौरान विनेश का बीपी नीचे चला गया था। इसी वजह से वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाईं।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: विनेश फोगाट ने कहा-क्या फिजियो के लिए डिमांड करना अपराध है?

भाई ने कहा देश के लिए पदक जीतेगी विनेश
वहीं विनेश फोगाट के भाई का कहना है कि उन्हें विनेश के निलंबन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। विनेश के भाई हरविंदर ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। उनका कहना है कि विनेश से उनकी बात नहीं हुई है यदि महासंघ ने विनेश को नोटिस दिया है तो उसका जवाब देगी और विनेश भविष्य में अपना श्रेष्ठ खेल दिखाकर देश के लिए पदक जीतेगी।