29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tokyo Olympics 2020: नीरज चोपड़ा का शानदार प्रदर्शन, बेहतरीन थ्रो के साथ फाइनल में पहुंचे

Tokyo Olympics 2020: हर एथलीट को तीन प्रयास मिलते हैं। फाइनल में सीधे प्रवेश पाने के लिए 83.50 मीटर का थ्रो होना चाहिए। वहीं भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में फाइनल में प्रवेश कर लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 4 Aug 2021, 7:15 AM IST

neeraj_chopra2.png

Tokyo Olympics 2020: टोक्यो ओलंपिक 2020 में 13वें दिन भारत के लिए शुरुआत अच्छी रही। अपने ओलंपिक पदार्पण पर ही पदक के दावेदार माने जा रहे भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का ग्रुप-ए में क्वालिफिकेशन राउंड हुआ। इसमें हर एथलीट को तीन प्रयास मिलते हैं। फाइनल में सीधे प्रवेश पाने के लिए 83.50 मीटर का थ्रो होना चाहिए। वहीं भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में फाइनल में प्रवेश कर लिया।

नीरज ने पहले प्रयास में किया 86.65 मीटर का थ्रो
फाइनल में क्वालिफाई करने के लिए 83.50 मीटर का बेंचमार्क रखा गया था, लेकिन जूनियर विश्व रिकॉर्डधारी नीरज चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में शानदार थ्रो किया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने पहले ही प्रयास में 86.65 मीटर का थ्रो कर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। नीरज के अलावा फिनलैंड के lassi etelatalo ने भी पहले ही प्रयास में फाइनल के लिए सीधे क्वालिफाई किया। उन्होंने अपने पहले प्रयास में 84.50 मीटर का थ्रो किया और क्वालिफिकेशन मार्क को पार किया।

यह भी पढ़ें— Tokyo Olympics 2020: तकनीकी आधार पर पहले ही दौर में हारीं भारतीय महिला पहलवान सोनम

तीसरे प्रयास में क्वालिफाई हुए Vetter
वहीं वर्ष 2017 के विश्व चैंपियन और और टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल के प्रबल दावेदार माने जा रहे जर्मनी के एथलीट Johannes Vetter अपने पहले दो प्रयासों में क्वालिफिकेशन मार्क को छूने में असफल रहे। वह 82.08 का ही मार्क छू सके। तीसरे प्रयास में उन्होंने 85.64 मीटर भाला फेंककर क्वालिफाई किया। जोहान्स के नाम दुनिया में सबसे लंबा 97.76 मीटर थ्रो का रिकॉर्ड है। भाला फेंक के ग्रुप ए के क्वालिफिकेशन राउंड में मात्र तीन एथलीटों के अलावा कोई भी एथलीट सीधा क्वालिफाई नहीं कर पाया।

यह भी पढ़ें— tokyo olympics 2020 में दम दिखाने वाले तीरंदाज प्रवीण जाधव के परिवार को मिल रही धमकियां