Tokyo Oltmpics 2020: भारत के स्टार शॉटपुट खिलाड़ी तेजिंदरपाल सिंह ने क्वालिफिकेशन राउंड में अपनी चुनौती पेश की। तेजिंदरपाल सिंह ग्रुप ए में हैं। शॉटपुट के क्वालिफिकेशन राउंड को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप में 16 खिलाड़ी हैं। क्वालिफिकेशन राउंड में हर खिलाड़ी को तीन प्रयास मिलेंगे। शॉटपुट के 32 खिलाड़ियों में से 12 फाइनल में प्रवेश करेंगे। पंजाब के मोगा से आने वाले 26 वर्षीय तेजिंदरपाल सिंह तूर ने पहले प्रयास में 19.99 मीटर का थ्रो किया। हालांकि वह 21 मीटर का क्वालिफाइंग मार्क नहीं छू सके। वहीं दूसरे प्रयास में तेजिंदरपाल सिंह फाउल कर गए। अपने दूसरे प्रयास में फाउल थ्रो कर गए। पुरुषों के शॉटपुट क्वालिफिकेशन के ग्रुप-ए में उतरे तेजिंदरपाल सिंह अपने दूसरे प्रयास के बाद तीसरे प्रयास में भी फाउल थ्रो कर गए। उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश किया। तेजिंदर का बेस्ट थ्रो 19.99 मीटर का रहा। ग्रुप ए के मुकाबले में तेजिंदर 13वें स्थान पर रहे और फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। पहले स्थान पर ब्राजील के Darlan Romani हैं। उनका बेस्ट थ्रो 21.31 मीटर का रहा।