scriptTokyo Paralympic 2020: हाई जंप में भारत के पैरा एथलीट्स ने किया कमाल, मरियप्पन ने जीता सिल्वर तो शरद ने ब्रॉन्ज | Patrika News
खेल

Tokyo Paralympic 2020: हाई जंप में भारत के पैरा एथलीट्स ने किया कमाल, मरियप्पन ने जीता सिल्वर तो शरद ने ब्रॉन्ज

Tokyo Paralympics 2020: पुरुषों की हाई जंप के T63 इवेंट में भारत के मरियप्पन थंगावेलू, शरद और विकास ने चुनौती पेश की। इस स्पर्धा में भारत के खाते में दो मेडल आए।

नई दिल्लीAug 31, 2021 / 05:31 pm

Mahendra Yadav

mariyappan.png

Tokyo Paralympic 2020: टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए मंगलवार का दिन भी अहम रहा। मंगलवार को पुरुषों की निशानेबाजी प्रतियोगिता में सिंहराज ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। वहीं पुरुषों की हाई जंप के T63 इवेंट में भारत के मरियप्पन थंगावेलू, शरद और विकास ने चुनौती पेश की। इस स्पर्धा में भारत के खाते में दो मेडल आए। इसमें मरियप्प्न ने सिल्वर मेडल जीता और शरत कुमार ने ब्रॉन्ज। हाई जंप के T63 इवेंट फाइनल में वरुण भाटी ने पहले प्रयास में 1.69 मीटर का हाई जंप किया। वहीं मयिप्पन ने पहले प्रयास में 1.73 मीटर का हाई जंप किया। शरद ने भी पहले प्रयास में 1.73 मीटर का हाई जंप किया। वहीं वरुण भाटी दूसरे प्रयास में 1.73 मीटर का हाई जंप करने में फेल हो गए। दूसरे प्रयास में भी वह 1.73 मीटर का हाई जंप नहीं कर सके। वरुण ने 1.73 मीटर का हाई जंप तीसरे प्रयास में पास किया।

दूसरे राउंड में किया 1.77 मीटर का हाई जंप
वहीं शरद कुमार ने दूसरे प्रसास में 1.77 मीटर का हाई जंप किया। मरियप्पन ने भी दूसरे प्रयास में 1.77 मीटर का हाई जंप किया। इन दोनों खिलाड़ियों को यह हाई जंप करने में कोई परेशानी नहीं आई। वहीं दूसरे राउंड में वरुण ने भी पहले ही प्रयास में 1.77 मीटर का हाई जंप कर लिया।

यह भी पढ़ें— Tokyo Paralympics 2020 :निषाद कुमार ने हाई जंप में जीता सिल्वर मेडल, पैरालंपिक में भारत को दूसरा पदक

sharad_.png

तीसरे राउंड में किया 1.80 मीटर का जंप
मरियप्पन थंगावेलू ने तीसरे राउंड में 1.80 मीटर का हाई जंप पहले ही प्रयास में कर लिया। वहीं शरद कुमार ने भी इस हाई जंप को पहले ही प्रयास में कर लिया। हालांकि वरुण भाटी पहले प्रयास में 1.80 मीटर का हाई जंप करने में असफल रहे। वह दूसरे प्रयास में इस हाई जंप को नहीं कर पाए। तीसरे प्रयास में वरुण 1.80 मीटर करने में असफल रहे और स्पर्धा से बाहर हो गए।

1.86 मीटर का जंप
मरियप्पन ने इस स्पर्धा में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और पहले ही प्रयास में 1.83 मीटर का हाई जंप क्लीयर कर लिया। वहीं शरद कुमार ने भी पहले ही प्रयास मेें इस हाई जंप को क्लीयर कर लिया। इसके बाद स्पर्धा में सिर्फ तीन एथलीट्स बचे, जिनमें से दो भारत के पैरा एथलीट थे। इसके बाद 1.86 मीटर की हाई जंप हुई। इसमें पहले प्रयास में मरियप्पन और शरद कुमार असफल रहे। मरियप्पन दूसरे प्रयास में भी 1.86 मीटर का हाई जंप नहीं कर पाए। हालांकि तीसरे प्रयास में उन्होंने इसे क्लीयर कर लिया। वहीं शरद कुमार भी अपने पहले दो प्रयासों में 1.86 मीटर के हाई जंप को क्लीयर नहीं कर पाए। तीसरे प्रयास में भी वह असफल रहे और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

यह भी पढ़ें— Tokyo Paralympics 2020: शूटिंग में भारत को मिला एक और मेडल, सिंहराज ने जीता ब्रॉन्ज

गोल्ड के लिए किया 1.88 मीटर का हाई जंप
इसके बाद स्पर्धा में सिर्फ दो एथलीट रह गए। भारत के मरियप्पन और यूएस के पैरा एथलीट सैम। दोनों ही एथलीट अपने पहले प्रसास में 1.88 मीटर का हाई जंप करने में असफल रहे। मरिप्पन दूसरे प्रयास में भी इसे क्लीयर नहीं कर पाए। यूएस के पैरा एथलीट भी अपने दूसरे प्रयास में असफल रहे। इसके बाद मरियप्पन तीसरे और फाइनल प्रयास में भी असफल रहे। तीसरे प्रयास में यूएस के पैरा एथलीट ने इस हाई जंप को क्लीयर कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। वहीं मरियप्पन ने सिल्वर मेडल जीता।

Home / Sports / Tokyo Paralympic 2020: हाई जंप में भारत के पैरा एथलीट्स ने किया कमाल, मरियप्पन ने जीता सिल्वर तो शरद ने ब्रॉन्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो