Tokyo Paralympics 2020: टोक्यो पैरालंपिक में रविवार और सोमवार का दिन भारत के लिए बहुत खास रहा। दोनों दिन भारतीय पैरा एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग स्पर्धाओं में मेडल अपने नाम किए। रविवार को जहां भारत की झोली मेें दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज आए। लेकिन इसमें रविवार को चक्का फेंक में ब्रॉन्ज जीतने वाले भारतीय एथलीट विनोद कुमार ने मेडल खो दिया है। ऐसे में अब भारत के पास 7 की जगह 6 मेडल ही रह गए हैं। टोक्यो पैरालंपिक तकनीकी प्रतिनिधियों ने फैसला किया कि विनोद कुमार डिस्कस F52 वर्ग के लिए पात्र नहीं हैं जिस कारण से उनका रिजल्ट शून्य किया जाता है और उन्होंने अपना ब्रॉन्ज मेडल खो दिया है। रविवार को ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद उनके रिजल्ट को होल्ड कर दिया गया था। वहीं रविवार को भारतीय एथलीट्स ने एक गोल्ड मेडल सहित 4 पदक अपने नाम किए। इस तरह से भारत के एथलीट्स ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक कुल 6 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। इनमें एक गोल्ड, 4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। गोल्ड मेडल अविन लखेरा ने महिलाओं की 110 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता और इहितास रच दिया।