क्वालीफायर्स मुकाबले में रुबीना का प्रदर्शन
इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के क्वालीफायर्स मुकाबले में रुबीना फ्रांसिस ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया। क्वालीफायर्स मुकाबले के तीन राउंड तक रुबिना का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, लेकिन चौथे राउंड के बाद रुबीना पहली वाली निरंतरता जारी नहीं रख पाईं। इस दौरान उनके औसत स्कोर में गिरावट आई। चौथे राउंड में उनका स्कोर 375 रहा। क्वालीफायर्स मुकाबले में उनका टोटल स्कोर 560 रहा और वह फाइनल में पहुंच गईं।