साल 2021 खेल के लिहाज से भारत के लिए काफी ऐतिहासिक रहा. कोविड-19 महामारी के आने के बाद भी इस साल भारत ने खेल के दुनिया अपना परचम पूरी दुनिया के सामने लहराया. इस साल भारत के लिए सबसे अच्छा और खास पल ओलंपिक और पैरालंपिक बना जहां भारत ने अपना झंडा पूरी दुनिया के सामने बुलंद किया. ग्लोबल स्टेज पर खेल के कुछ शानदार पलों का भारत समेत पूरी दुनिया ने लुत्फ उठाया. इन पलों में नीरज चोपड़ा का गोल्डन थ्रो भी शामिल रहा तो भारतीय हॉकी टीम का कांस्य पदक पर ऐतिहासिक कब्जा करना भी. आज हम आपको साल 2021 में खेल के वो पल बताएंगे जिन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया.