
Kaabil
वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर अपनी बातों से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार सहवाग ने ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल को लेकर ट्वीट किया है। वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में रिलीज़ हुई 'काबिल' फ़िल्म देखी और जमकर तारीफ भी की। इसके बारे में उन्होंने ट्वीट किया है।
'काबिल' वंडरफुल फ़िल्म है और इसमें ऋतिक रोशन की बेहतरीन परफॉर्मेंस है। वीरेंद्र सहवाग भी ऋतिक की काबिलियत के कायल हो गए हैं। सहवाग के इस ट्वीट का जवाब भी ऋतिक ने शुक्रिया कहते हुए दिया है।
इससे पहले फिल्म में ऋतिक के काम की तारीफ करते हुए अमिताभ बच्चन ने भी पोस्ट किया था।
सुनील शेट्टी ने इसे आउटस्टैन्डिंग फिल्म बताते हुए लिखा।।।
आपको बता दें कि 25 जनवरी को रिलीज़ हुई काबिल में ऋतिक रोशन और यामी गौतम ने अभिनय किया है। साथ ही 25 जनवरी को इस साल का सबसे बड़ा क्लैश हुआ।इस दिन शाहरुख़ ख़ान की 'रईस' और रितिक रोशन की 'काबिल' रिलीज़ हुई थीं।
यह विवाद दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में ऋतिक की फिल्म को कम स्क्रीन मिलने से नाराज उनके पिता राकेश रोशन ने कहा था वो इस रवैये से इतने आहत हुए हैं कि चाहते हैं इंडस्ट्री छोड़ दें।
Published on:
28 Jan 2017 09:37 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
