5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WFI Sexual Harassment Case : बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने ट्रेनिंग पर जाने से किया इंकार

WFI Sexual Harassment Case : बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने ट्रेनिंग पर किर्गिजिस्तान और पोलैंड जाने से किया इंकार कर दिया है। उनकी मांग है कि जब तक समिति कुश्ती महासंघ पर अपनी रिपोर्ट जमा नहीं कराती और उसके अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को बर्खास्त नहीं किया जाता वह विरोध जारी रखेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Apr 2023, 4:06 PM IST

wfi-sexual-harassment-case-bajrang-punia-and-vinesh-phogat-refuse-to-go-to-kyrgyzstan-and-poland-for-training.jpg

बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने ट्रेनिंग पर जाने से किया इंकार।

WFI Sexual Harassment Case : डब्ल्यूएफआई यौन शोषण मामले को लेकर शुरू हुई टकरार खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही हैं। खिलाड़ी अभी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। स्टार पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने मांग की है कि जब तक समिति कुश्ती महासंघ पर अपनी रिपोर्ट जमा नहीं कराती और इसके साथ उसके अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह को बर्खास्त नहीं किया जाता, उनका विरोध जारी रहेगा। दोनों पहलवानों ने किर्गिजिस्तान और पोलैंड में ट्रेनिंग करने के आग्रह के बाद अब वहां जाने से इंकार कर दिया है। बता दें कि बजरंग और विनेश ने ही यौन शोषण के आरोप लगाते हुए बृज भूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट उन सभी चीजों से बहुत ही हताश हैं, जिस तरह से अब तक मामले को देखा गया है। उन्होंने साफ कहा है कि जब तक समिति अपनी रिपोर्ट जमा नहीं कराती और बृज भूषण को बर्खास्त नहीं किया जाता, तब तक वे ट्रेनिंग करने नहीं जाएंगे।

बजरंग किर्गिस्तान तो विनेश को जाना था पोलैंड

बता दे कि इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्रालय ने टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत स्टार पहलवानों बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट का किर्गिस्तान और पोलैंड में प्रशिक्षण लेने का आग्रह स्वीकार कर लिया था। बजरंग किर्गिस्तान में 16 दिन और विनेश पोलैंड के स्पाला में 11 दिन ट्रेनिंग करना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें : रिंकू सिंह का बड़ा खुलासा: 5 छक्के खाने के बाद रो रहा था गेंदबाज

साई पहलवानों के दृष्टिकोण से नाराज

टॉप्स के तहत खिलाड़ियों के हवाई यात्रा खर्च, रहने-खाने का खर्च वहन किया जाएगा। इसके अलावा विनेश की पार्टनर संगीता फोगाट, फिजियोथेरेपिस्ट अश्विनी जीवन पाटिल और बजरंग के कोच सुजीत मान का भी खर्च भी इसमें कवर होगा। बताया जा रहा है कि पहलवानों के ताजा इस दृष्टिकोण ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) को नाराज कर दिया है।

यह भी पढ़ें : 400 छक्कों के साथ 11 हजार रन बनाने वाला ये दिग्गज बड़े शॉट खेलना भूला