30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : श्रीगंगानगर में अभी छाई है धुंध, हवा चलने से मिलने लगी राहत

क्षेत्र में पिछले पांच दिन से धुंध और धुएं में घुटन महसूस कर रहे जिलावासियों को गुरुवार दोपहर बाद हवा चलने से कुछ राहत मिलने लगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 9 Nov 2017, 8:25 PM IST

climate

climate

श्रीगंगानगर.

क्षेत्र में पिछले पांच दिन से धुंध और धुएं में घुटन महसूस कर रहे जिलावासियों को गुरुवार दोपहर बाद हवा चलने से कुछ राहत मिलने लगी है।एक-दो दिन में मौसम में सुधार की उम्मीद बंधी है। हालांकि दोपहर तक घनी धुंध छाई रही।

सूर्योदय के समय शहर में घनी धुंध थी। रोजाना की तरह ही धुएं से दम घुट रहा था। इससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। सांस और नेत्र रोग से पीडि़त लोगों को इस मौसम में सर्वाधिक परेशानी हो रही है। बच्चे भी सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं। दोपहर तक घनी धुंध और धुआं छाया रहा। इससे रेल और सड़क यातायात बाधित रहा। इसके बाद कुछ देर सूरज निकलने और तेज हवा चलने से धुआं छंटने लगा। पिछले दिनों की अपेक्षा गुरुवार को विजिबिलिटी काफी ठीक थी।

लगातार पांचवें दिन प्रभावित रही ग्राहकी
वातावरण में धुंध और धुआं छाने और मौसम परिवर्तन से बाजार में ग्राहकी लगातार पांचवें दिन प्रभावित रही। बाजार देर से खुले। इसके चलते ग्राहकी भी दोपहर बाद ही शुरू हो पाई। हालांकि गुरुवार दोपहर बाद मौसम अपेक्षाकृत ठीक रहने से ग्राहकी ठीक रही।

दिन और रात के तापमान में आई गिरावट
हवा चलने से श्रीगंगानगर में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को दिन और तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 24.0 और न्यूनतम 0.8 डिग्री गिरकर 11.6 डिग्री सेल्सियस रह गया।


मौसम साफ होते ही और गिरेगा रात का तापमान
हवा में फैला धुआं समाप्त होने के बाद रात का तापमान और गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के कारण शीघ्र ही रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। हालांकि दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी की उम्मीद है।

पश्चिमी हवाएं चलने से मिली राहत

दोपहर एक से तीन बजे के बीच पश्चिमी हवाएं चलने से कुछ राहत मिली है। यदि हवा की गति तेज रही तो शुक्रवार तक मौसम में काफी सुधार हो सकता है। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है।

-एमएल रणवा, प्रभारी, मौसम विज्ञान केन्द्र, श्रीगंगानगर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग