24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेतों में अज्ञात जानवर के पदचिन्ह दिखे, ग्रामीणों में दहशत; लोगों को सचेत रहने की सलाह

अज्ञात जानवर के पदचिन्ह मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कुछ ग्रामीणों की अेार से गांव के पास के जंगल में अज्ञात जानवर के पदचिन्ह देखे गए। जिसके बाद इलाके में हलचल मच गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 21 Jan 2025, 2:49 PM IST

khet me janwar

रायसिंहनगर। आरबी व पीएस क्षेत्र में अज्ञात जानवर के पदचिन्ह मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। कुछ ग्रामीणों की अेार से गांव के पास के जंगल में अज्ञात जानवर के पदचिन्ह देखे गए। जिसके बाद इलाके में हलचल मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग अज्ञात जानवर के पदचिन्हों का पीछा करने के लिए गांव लिखमेंवाला, 82 आरबी व 26 पीएस के ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने बताया कि अज्ञात जानवर के पदचिन्ह आकार में काफी बड़े थे। जिससे लोग यह अनुमान लगाने लगे कि यह किसी बड़े शिकारी जानवर के हो सकते हैं। इस कारण क्षेत्र के लोग घबराए हुए थे और वे सावधानी बरतते हुए अज्ञात जानवर की तलाश शुरु की गई। ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी क्षेत्रीय वन अधिकारी अशोक सिंह को दी।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में खुद के घर का सपना होगा पूरा, PM आवास योजना में खुद कर सकेंगे आवेदन

सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर मय जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पदचिन्हों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि किस प्रजाति का है जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। पद चिन्हों को लेकर विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने गांववासियों से किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सतर्क रहने तथा अज्ञात जानवर नजर आए तो तुरंत वन विभाग को सूचना देनें की अपील की गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। गौरतलब है कि गत दिनों ग्राम पंचायत बगीचा व आस पास क्षेत्र में भी अज्ञात जानवर के पद चिन्ह देखे गए थे।

यह भी पढ़ें : ये है राजस्थान का लखपति भिखारी, लेकर चलता है 1.69 लाख का iPhone 14 Pro Max, VIDEO वायरल

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग