
Rajasthan News : 26 जुलाई को पूरे प्रदेश में सुबह 11.25 बजे एक साथ गूंजेगा राष्ट्रगान
Kargil Victory Day : युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना मजबूत करने के मकसद से इस बार करगिल विजय दिवस की सिल्वर जुबली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 26 जुलाई को प्रदेश में राष्ट्रगान गूंजेगा। प्रदेश के राजकीय और गैर राजकीय स्कूलों में इस दिन पहली बार सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर राष्ट्रगान होगा। राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति की पहल पर राज्य सरकार ने राष्ट्रगान को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। गौरतलब है कि करगिल युद्ध में देश के 527 जवान शहीद हुए थे, जबकि 1363 के करीब घायल हुए थे। इनमें प्रदेश के भी 71 जवान शहीद हुए थे। यह युद्ध मई और जुलाई 1999 के बीच हुआ था। इस जंग में भारतीय सेना ने दुश्मन को हराया था।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति को करगिल विजय दिवस अलग से मनाने की प्रेरणा राजस्थान पत्रिका से ही मिली। इसके बाद समिति ने 2018 में बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ तहसील के सभी स्कूलों एवं सरकारी कार्यालयों में 11.51 मिनट पर शहीदों को याद किया तथा तहसील के तीन शहीदों की तस्वीर अपने स्तर पर वितरित की। इसके लिए बीकानेर प्रशासन ने समिति को सम्मानित भी किया। इसके बाद समिति की पहल पर 2022 में यह कार्यक्रम बीकानेर संभाग स्तर पर हुआ।
राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय शहीद सम्मान समिति सीताराम सिहाग ने कहा शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रगान की अनुमति दे दी है। समिति का मकसद युवाओं में देशप्रेम तथा शहीदों की स्मृति स्थायी रखने के लिए करगिल विजय दिवस पर राष्ट्रगान का आयोजन करवाया जा रहा है। समिति का प्रयास है कि सभी स्कूलों में एक सूचना पट्ट लगे जिस पर शहीदों के नाम अंकित हो ताकि युवा पीढ़ी प्रेरणा से ले सके।
यह भी पढ़ें -
यह भी पढ़ें -
Updated on:
7 Jul 2024, 3:14 PM IST
Published on:
7 Jul 2024, 3:14 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.