फूड जोन में व्यंजनों की धूम
मेला स्थल पर लगे फूड जोन में पूरा दिन लोगों का तांता लगा रहा। यहां देशी घी की दालबाटी, सोया चॉप, पनीर चॉप, अमृतसरी नॉन, लंच और डिनर की व्यवस्था है। इसके साथ ही जोधपुर का मिर्ची बड़ा, समोसा , प्याज की कचौरी और पनीर पकौड़ा भी मिल रहा उपलब्ध है। छोले भटूरे, पाव भाजी, पिज्जा, दही भल्ले, टिक्की, मोमोज, चाउमीन, बर्गर भी मेला स्थल पर लगे स्टॉलों पर उपलब्ध है।