30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: डॉक्टर्स की हड़ताल जारी, मरीज हो रहे परेशान

एलोपैथिक इलाज के लिए आने वाले मरीजों को इलाज नही मिल रहा है, कुछ मरीज नही चाहते हुए आयुर्वेदिक दवाई लेकर जा रहे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 9 Nov 2017, 2:02 PM IST

patient in problem because of doctors strike

patient in problem because of doctors strike

Video : कार के लिए दोस्त ने ही दिया दगा, चाकुओं से गोदकर नहर किनारे पटका

अनूपगढ़। अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के राज्यव्यापी आह्वान पर सोमवार से राजकीय चिकित्सक डिप्टी सी एम एच ओ बी एस सिद्दू के नेतृत्व में चिकित्सक अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले गए थे चिकित्सकों की हड़ताल वीरवार को चौथे दिन जारी रही। हड़ताल से अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एक मात्र आयुर्वेद प्रभारी डॉक्टर सीमा चौहान आयुर्वेदिक पद्द्ति मरीजों का इलाज कर रही है।

Video: वातावरण में धुंध है या धुंआ ?

डॉक्टर्स के हड़ताल पर चले जाने के कारण निजी अस्पातल तथा आर एम पी डॉक्टर्स के पास मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। हालांकि नर्सिंग स्टाफ अस्पताल में भर्ती मरीजों को नर्सिंग सम्बंधित सेवाएं लगातार दे रहा है। डिप्टी सी एम एच ओ सिद्दू ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य व्यापी आह्वान पर 33 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को चिकित्सको ने उच्चाधिकारीयों को इस्तीफा भेज कर अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले गए थे।

#Crime राजस्थान में बंदी के बावजूद नहीं रुक रही पोस्त की तस्करी

उन्होंने चिकित्सकों की मुख्य मांगो की जानकारी देते हुए बताया कि समय समय पर प्रमोशन दिए जाने, एक शिफ्ट में ड्यूटी होने अस्पताल परिसर में कैमरे लगाने सहित अन्य मांगों को लेकर सामूहिक इस्तीफा दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन मांगों में से अधिकतर मांगे जनता के हित की ही है। उन्होंने मांगो के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि पूर्व में भी अस्पताल एक पारी में लग चुका है। अनूपगढ चिकित्सालय में कार्यरत 5 चिकिसकों के हड़ताल में जाने से अस्पताल में मुख्यमंत्री जांच योजना तथा मुख्यमंत्री दवा योजना का लाभ भी लोगों को नही मिल रहा है।

Read more:-

तीन दिन से डॉक्टर काम पर नहीं, अस्पताल में सन्नाटा

Video : विश्वास उठने लगा तो पुलिस की टूटी चुप्पी, आठ वारदातों में संलिप्त गैंग के पांच आरोपित गिरफ्तार

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग