26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Jammu and Kashmir / Srinagar / शेषनाग प्रोजेक्ट पर महबूबा मुफ्ती का उमर अब्दुल्ला से सवाल, बोलीं- BRO के साथ MoU रद्द करें

शेषनाग प्रोजेक्ट पर महबूबा मुफ्ती का उमर अब्दुल्ला से सवाल, बोलीं- BRO के साथ MoU रद्द करें

Mehbooba Mufti: महबूबा मुफ्ती ने शेषनाग इलाके में पर्यावरणीय चिंताओं को लेकर CM उमर अब्दुल्ला से BRO के साथ MoU का विस्तार रद्द करने की मांग की। उन्होंने प्रोजेक्ट की गतिविधियों और पर्यावरण सुरक्षा पर सवाल उठाए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्रीनगर

•

image

Imran Ansari

•

Updated: 26 Nov 2026, 7:19 PM IST

Mehbooba Mufti

शेषनाग प्रोजेक्ट पर महबूबा मुफ्ती का उमर अब्दुल्ला से सवाल, फोटो सोर्स- IANS

Sheshnag Project: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शेषनाग इलाके में चल रही गतिविधियों को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से BRO के साथ किए गए MoU के विस्तार को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा राजनीति का नहीं, बल्कि कश्मीर के पर्यावरण और लोगों के अस्तित्व से जुड़ा सवाल है।

श्रीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महबूबा मुफ्ती ने कहा कि शेषनाग झील दुनिया की 14 सबसे अधिक खतरे वाली ग्लेशियल झीलों में शामिल है। उन्होंने दावा किया कि जम्मू-कश्मीर की करीब 700 झीलों में से 300 से ज्यादा पहले ही खत्म हो चुकी हैं। ऐसे में शेषनाग क्षेत्र में किसी भी ऐसी गतिविधि को रोकना जरूरी है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच सकता है।

'सरकार बताए, प्रोजेक्ट को एक्सटेंशन क्यों दिया?'

महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से सवाल किया कि शेषनाग में प्रस्तावित प्रोजेक्ट को विस्तार देने की जरूरत क्यों पड़ी। उन्होंने सरकार से MoU को रद्द करने और पूरे समझौते को सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इतने संवेदनशील इलाके में निर्माण गतिविधियों की अनुमति क्यों दी जा रही है। महबूबा के मुताबिक कश्मीर भूकंपीय क्षेत्र में आता है और यहां पहले से ही बड़ी संख्या में झीलें पर्यावरणीय खतरे का सामना कर रही हैं।

पेड़ों की कटाई और भारी मशीनरी पर जताई चिंता

पीडीपी प्रमुख ने शेषनाग क्षेत्र में पेड़ों की कटाई, सड़क को चौड़ा करने और JCB जैसी भारी मशीनरी पहुंचाए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से इलाके के पर्यावरण पर गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अमरनाथ गुफा के आसपास के धार्मिक और प्राकृतिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में इस तरह का निर्माण कैसे किया जा सकता है। महबूबा ने शेषनाग की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अहमियत का हवाला देते हुए कहा कि इलाके की पवित्रता और पर्यावरण दोनों की रक्षा जरूरी है।

'मुझे साइट पर जाने की इजाजत क्यों नहीं मिली?'

महबूबा मुफ्ती ने यह भी सवाल उठाया कि उन्हें शेषनाग इलाके का दौरा करने की अनुमति क्यों नहीं दी गई। उन्होंने एक मंत्री के हालिया दौरे को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि उस दौरे की तस्वीरें या वीडियो सार्वजनिक नहीं किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रोजेक्ट का विरोध करने वाले लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है, उनके मोबाइल फोन जब्त किए जा रहे हैं और याचिकाओं पर हस्ताक्षर करने वालों को परेशान किया जा रहा है।

पर्यावरण वैज्ञानिकों से जांच कराने की मांग

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि शेषनाग के पर्यावरण को लेकर लोगों की आशंकाएं दूर करने के लिए देश के जाने-माने पर्यावरण वैज्ञानिकों की एक टीम को इलाके का दौरा करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि वैज्ञानिक अपनी रिपोर्ट सार्वजनिक करें, ताकि स्थिति साफ हो सके। उन्होंने किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आपदा के समय लोग एकजुट हुए थे। उसी तरह कश्मीर के नाजुक पर्यावरण की रक्षा के लिए भी सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए।

हालांकि, जम्मू-कश्मीर सरकार और सीमा सड़क संगठन (BRO) पहले ही यह स्पष्ट कर चुके हैं कि शेषनाग में ट्रैक पर चल रहा काम इलाके की पारिस्थितिकी को प्रभावित नहीं कर रहा है। ऐसे में शेषनाग प्रोजेक्ट को लेकर महबूबा मुफ्ती के सवालों ने सरकार और विपक्ष के बीच पर्यावरण को लेकर बहस को और तेज कर दिया है।