13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nashik News: तेंदुए के आतंक से फिर कांप उठा नासिक, घर के बाहर खेल रही बच्ची को बनाया शिकार, जंगल में मिला शव

Maharashtra Leopard Attack: नासिक के त्र्यंबकेश्वर तालुका के धुमोडी गांव की है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेंदुए ने घर के बाहर खेल रही 8 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। लड़की का नाम रुचि एकनाथ वाघ बताया जा रहा है। तेंदुआ लड़की को जबड़े से पकड़कर जंगल में ले गया और फिर उसे मार डाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 5 Jul 2022, 5:53 PM IST

leopard

Leopard

Nashik Trimbakeshwar Leopard Attack: महाराष्ट्र के नासिक जिले में पिछले कुछ दिनों से मानव आबादी में तेंदुओं के आने के मामले बढ़ गए है। ताजा मामला त्र्यंबकेश्वर तालुका से सामने आया है, जहां एक तेंदुए ने आठ वर्षीय लड़की पर हमला कर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने बच्ची को उसके घर के बाहर से उठाया और जंगल की तरह चले गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

घटना नासिक के त्र्यंबकेश्वर तालुका के धुमोडी गांव की है। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे तेंदुए ने घर के बाहर खेल रही 8 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। लड़की का नाम रुचि एकनाथ वाघ बताया जा रहा है। तेंदुआ लड़की को जबड़े से पकड़कर जंगल में ले गया और फिर उसे मार डाला। यह भी पढ़ें-गर्लफ्रेंड से संबंध बनाते समय 28 साल के शख्स को हुआ कार्डियक अरेस्ट, चली गई जान

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रात में ही बच्ची की तलाश शुरू की। चारों ओर करीब साढ़े चार घंटे की तलाशी के बाद आखिरकार ग्यारह बजे बालिका का शव गांव से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में मिला।

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार गांव के बाहरी इलाके में रहता है। तेंदुए ने घर के आंगन में खेलते हुए रुचि को पकड़ लिया और जबड़े में लेकर जंगल भाग गया। जब ग्रामीणों को पता चला कि तेंदुए ने बच्ची को उठा लिया है, तो वे उसके पीछे दौड़े। ग्रामीणों ने तुरंत वनकर्मियों को भी इस घटना की सूचना दी। इसके तुरंत बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक भदाणे भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अंजनेरी, मुळेगाव और नासिक से वनकर्मियों की अतिरिक्त टीम को मौके पर बुलाया। वन रेंजरों और वनकर्मियों समेत ग्रामीणों ने करीब साढ़े चार घंटे तक तलाशी ली। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद मासूम क बचाया नहीं जा सका। अपनी लाडली का शव देखकर परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

स्थानीय लोग अब आदमखोर तेंदुए से छुटकारा दिलाने की मांग कर रहे है। वन विभाग ने क्षेत्र में पिंजरे लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।