26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Sukma / CG Naxal News: उप सरपंच की गला घोंटकर हत्या, ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे थे नक्सली

CG Naxal News: उप सरपंच की गला घोंटकर हत्या, ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे थे नक्सली

Naxalites killed deputy sarpanch: सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों ने यहां बैनपल्ली गांव के उपसरपंच की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 6 May 2025, 8:22 AM IST

अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत (photo source- Patrika)

अबूझमाड़ में बदलाव की नई इबारत (photo source- Patrika)

CG Naxal News: सुकमा जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है कि नक्सलियों ने तारलागुड़ा के उप सरपंच मुचाकी रामा की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने उप सरपंच का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। बता दें यह मामला जगरगुण्डा थानाक्षेत्र के तारलागुड़ा के आश्रित ग्राम बैनपल्ली का है।

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने उप सरपंच के घर ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचकर उसे पकड़ा और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। (Naxalites killed deputy sarpanch) वहीं बताया जा रहा है कि मुचाकी रामा निर्विरोध उप सरपंच निर्वाचित हुए थे। इस घटना के बाद से इलाकों में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: नक्सलियों की उल्टी गिनती शुरू… बूढ़ा पहाड़ की तर्ज पर कर्रेगुट्टा में फतह की तैयारी, झारखंड से बुलाई स्पेशल फोर्स

CG Naxal News: दरअसल अब नक्सलियों के खात्मे का समय आ गया है। बीजापुर में 13 दिन से चल रहे नक्सल ऑपरेशन से बौखलाए नक्सलियों ने ग्रामीणों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कभी सरपंच तो कभी उप सरपंच की बेरहमी से हत्या कर दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नक्सल संगठन का दायरा भी छोटा होता जा रहा है। ज्यादातर नक्सलियों ने प्रशासन के सामने घूटने टेक दिए हैं। सरेंडर कर अहिंसा के मार्ग में आ गए हैं।