29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैवानियत: घर में घुस कर डंडे से दो मासूम बच्चों को तब तक पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गयी, ये थी वजह

घर में मौजूद बच्चों को उसने डंडे से बुरी तरह से पीट-पीट कर मार डाला। जिसके कारण बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि बच्चों की हत्या करने से पहले आरोपी ने दो मवेशियों को भी मार डाला था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 16 Oct 2019, 9:08 PM IST

हैवानियत: घर में घुस कर डंडे से दो मासूम बच्चों को तब तक पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गयी, ये थी वजह

हैवानियत: घर में घुस कर डंडे से दो मासूम बच्चों को तब तक पीटा जब तक उनकी मौत नहीं हो गयी, ये थी वजह

सुकमा. जिले के चिंतागुफा गांव में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने दो बच्चों की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी। आरोपी पड़ोस के गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसे इलाज के लिए गांव में लाया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।

अध्यापिका का गजब कारनामा, एक ही समय पर दो-दो स्कूलों में करती है ड्यूटी

जानकारी के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे इलाज के लिए ही चिंतागुफा गांव लाया गया था। इलाज के दौरान ही वह मौके से भाग निकला और पास के ही एक गाँव में घुस गया। वहां पर दो बच्चे मौजूद थे। बच्चों का नाम पोडियाम रामे और पोडियाम नंदी बताया जा रहा है जो 2 और 4 साल के थे।

शादीशुदा औरत को टमाटर बेचने वाले से हो गया प्यार, पति के खिलाफ रची ये खौफनाक साजिश

पीट-पीट कर मार डाला

घर में मौजूद बच्चों को उसने डंडे से बुरी तरह से पीट-पीट कर मार डाला। जिसके कारण बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि बच्चों की हत्या करने से पहले आरोपी ने दो मवेशियों को भी मार डाला था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और कार्यवाही कर रही है।

ये भी पढ़ें: कर्ज के बोझ में दबे बुजुर्ग को जिन्दा रहने से आसान लगा मर जाना, सूदखोर करते थे जलील