1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Naxalites Surrender: ओडिशा में सक्रिय 1-1 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, कई नक्सल गतिविधियों में थे शामिल

Sukma News: सुकमा में नक्सली दंपति ने सरेंडर किया है। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित था। नक्सली दंपति ओडिसा कालाहाण्डी एरिया कमेटी में सक्रिय थे।
2 min read
Google source verification
Naxalites Surrender

Naxalites Surrender: नक्सल केकेबीएन डिवीजन के कालाहाण्डी एरिया कमेटी में सक्रिय नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित दंपति पर कुल 2 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी, प्रत्येक पर 1-1 लाख रुपये का इनाम था।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंपति में देवेंद्र उर्फ आयतु कुंजाम और उसकी पत्नी मड़कम हड़मे शामिल हैं। देवेंद्र कुंजाम केकेबीएन डिवीजन के कालाहाण्डी एरिया कमेटी के कालाहाण्डी एलओएस पार्टी का सदस्य था, जबकि मड़कम हड़मे भी इसी एरिया कमेटी की सदस्य थी। देवेंद्र उकुड थाना बासागुड़ा, जिला बीजापुर जबकि मड़कम हड़मे करीगुंडम माटेमपारा, थाना चिंतागुफा, सुकमा की निवासी है।

यह भी पढ़े: CG Naxal News: अमित शाह की मीटिंग से डरे नक्सली! पुलिस के समक्ष 2 ने डालें हथियार, 15 से अधिक एनकाउंटर में थे शामिल

12 सितंबर को यह दंपति पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण के दौरान सीआरपीएफ 50 वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी अमृतेश कुमार और एएसपी नक्सल ऑप्स मनीष रात्रे भी मौजूद थे। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली दंपति को ‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

यहां खबरें और भी..

1. अमित शाह के दौरे के दिन 2 हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर, 8-8 लाख रुपए का था इनाम

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा है। इस दौरे के मद्देनजर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नक्सलियों के दो हार्डकोर साथियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया है। यहां पढ़े पूरी खबर…

2. नक्सलियों के खिलाफ अमित शाह बनाएंगे बड़ा प्लान, यहां जानें

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह 23 से 25 अगस्त 2024 तक रायपुर में प्रवास करेंगे। उनके दौरे की शुरुआत 23 अगस्त की रात 10 बजे हो गई है। जब वह विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे। जानिए केंद्रीय गृह मंत्री के छत्‍तीसगढ़ दौरे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम। यहां पढ़े पूरी खबर…

बड़ी खबरें

View All

सुकमा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग