16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूखे नक्सलियों ने राशन से लदे दो ट्रक को लूटा, जवानों के लिए CRPF कैंप जा रहा था राशन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में जवानों के लिए जा रहे राशन को नक्सलियों ने लूट लिया। जवानों के लिए यह राशन सीआरपीएफ कैंप ले जाया जा रहा था। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 25 Jul 2018, 5:06 PM IST

naxal attack in bastar

Naxals looted ration of CRPF Jawan at Chintagufa in Sukma

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में जवानों के लिए जा रहे राशन को नक्सलियों ने लूट लिया। जवानों के लिए यह राशन दोरनापाल बाजार से सीआरपीएफ कैंप ले जाया जा रहा था। डीआईजी पी सुंदरराज ने इस घटना की पुष्टि की है।

दरअसल, यह घटना मंगलवार देर शाम उस वक्त घटी, जब जवान दोरनापाल बाजार से सीआरपीएफ कैंप राशन ले जा रहे थे। तभी जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने दोरनापाल से चिंतागुफा के बीच राशन ले जा रहे वाहनों पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने जवानों के लिए जा रहे राशन को लूट लिया और वहां से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: इधर राष्ट्रपति की सुरक्षा में झोंक दी पूरी ताकत, उधर जंगलों में नक्सली मचा रहे उत्पात, दो जवान घायल

हालांकि इस घटना में नक्सलियों ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। बतादें कि दोरनापाल बाजार से जवानों के लिए राशन खरीदा गया था। उसे दो वाहनों पर लादकर सीआरपीएफ की 150वीं बटालियन और कोबरा की 206वीं बटालियन के लिए ले जाया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: सड़क पर खून से लथपथ पड़े युवक के लिए फरिश्ता बने ITBP के जवान, ऐसे बचाई जान

माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों के लगातार चलाए जा रहे अभियान के चलते उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। बतादें कि इसका खुलासा सुरक्षा बलों के हाथ लगे नक्सली नेता सीतू के एक खत से हुआ। एरिया कमांडर को लिखे इस खत में नक्सली नेता सीतू ने नक्सलियों के पास राशन खत्म होने का जिक्र किया था।

राशन की व्यवस्था न होने के कारण नक्सलियों के भूखों मरने की नौबत आ गई। एेसे में नक्सलियों ने जवानों के लिए ले जाए जा रहे राशन को लूट लिया। बतादें कि नक्सलियों द्वारा जवानों के राशन लूटने की घटना पहली नहीं है, इससे पहले भी जवानों के लिए ले जाए जा रहे राशन को नक्सली लूट चुके हैं।