हथियार सहित अन्य सामग्री बरामद
एएसपी जितेन्द्र शुक्ल ने बताया कि कल शाम को करिगुंडम ओर इतापारा के पास मुठभेड़ हुई थी। पुलिस-माओवादियों के बीच यहां करीब एक घंटे से ज्यादा देर तक गोलियां चलती रही। इस मुठभेड़ में एक वर्दीधारी माओवादी ढेर हो गया। इस दौरान आपरेशन में डीआरजी, कोबरा, एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। मुुुठभेेेड़ के बाद वर्दीधारी पुरुष नक्सली का शव व मौके से 12 बोर राइफल, 315 बोर राइफल, 315 बोर का जिंदा राउंड, 1 भरमार बंदूक, डेटोनेटर, पि_ू, माओवादी साहित्य सहित अन्य दैनिक उपयोगी समान बरामद किया है।