29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायसायनिक खाद चुराने वाले चोरों के अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, 8 गिरफ्तार

सुल्तानपुर जिले में हफ्ते भर पूर्व सहकारी समिति से सैकड़ों बोरी डीएपी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरी के 53 बोरी डीएपी खाद के साथ पुलिस ने आठ शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से तीन अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 14 Dec 2021, 1:45 PM IST

Police Arrested 8 Stole 279 sacks of DAP manure

Police Arrested 8 Stole 279 sacks of DAP manure

सुल्तानपुर. जिले में हफ्ते भर पूर्व सहकारी समिति से सैकड़ों बोरी डीएपी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरी के 53 बोरी डीएपी खाद के साथ पुलिस ने आठ शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से तीन अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पकड़े गए चोरों में सात प्रतापगढ़ और एक प्रयागराज का बताया गया है।

8 चोर गिरफ्तार

मामला है कुड़वार थानाक्षेत्र के रवनिया पश्चिम गांव का। गांव में स्थित साधन सहकारी समिति के गोदाम से सात दिसम्बर की रात चोरों ने 279 बोरी डीएपी खाद चुरा ली थी। पुलिस इसी मामले में चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर कुड़वार पुलिस ने 53 बोरी डीएपी खाद के साथ आठ शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त वाहन, तौल मशीन, हथौड़े के साथ साथ तीन अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पकड़े गए बदमाशों में आदित्य पटेल गुफरान, अर्जुन, कुलदीप, मिल्खा उर्फ पुष्पेंद्र, लल्लू तिवारी और शिवराम प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं जबकि वीरेंद्र सिंह प्रयागराज का रहने वाला है। फिलहाल पकड़े गए दो बदमाशों का पुराना आपराधिक इतिहास भी रह चुका है और वे ऐसी ही घटना कारित करने के जुर्म में जेल भी जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की जलकर मौत, छठी कार्यक्रम के लिए जा रहे थे दोनों दोस्त

ये भी पढ़ें: योगी सरकार ने दी राहत, उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती में ट्रिपल सी सर्टिफिकेट की अनिवार्यता खत्म

ये भी पढ़ें:शिक्षक ने गोली मारकर की आत्महत्या, पत्नी को दिया छह पन्ने का सुसाइड नोट

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग