30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking News : क्या हाथी को कभी आपने किसी का घर तोड़ते हुए देखा है? नहीं, तो देखिए Live Video

सूरजपुर जिले के सोनगरा से लगे ग्राम झिंगादोहर में दल से बिछड़े हाथी ने उजाड़ा पंडो ग्रामीण का आशियाना, लोगों की उमड़ी भीड़

2 min read
Google source verification
Elephan walking in the village

Elephant walk in village

Ambikapur/पोड़ी मोड़. सरगुजा व सूरजपुर जिले से अक्सर यह खबर आती है कि हाथी ने इतने लोगों का घर तोड़ दिया, लेकिन क्या कभी आपने हाथी को घर तोड़ते हुए अपनी आंखों से देखा है। अधिकांश लोगों ने नहीं देखा होगा। आज हम आपको हाथी द्वारा तोड़े जा रहे घर का लाइव वीडियो दिखाते हैं।

यह वीडियो सूरजपुर जिले के सोनगरा स्थित ग्राम झिंगादोहर का है। इसमें क्षेत्र में घूम रहे 55 हाथियों के दल से निकलकर एक हाथी शनिवार की सुबह गांव में आ पहुंचा। उसने यहां एक पंडो ग्रामीण का घर देखते ही देखते तोड़ डाला। ये नजारा गांव के सैकड़ों लोगों ने देखा लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वे हाथी को भगा सकें।

गौरतलब है कि सोनगरा क्षेत्र में सप्ताहभर में हाथियों ने 2 ग्रामीणों को उस समय कुचलकर मार डाला, जब वे महुआ बीन रहे थे। हाथियों का दल प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में लगातार उत्पात मचा रहा है। कभी वे ग्रामीणों का घर तोड़ रहे हैं तो कभी फसल चौपट कर रहे हैं। इधर वन अमला भी हाथियों के आगे अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है।

इसी कड़ी में शनिवार की सुबह करीब 6 बजे एक हाथी सोनगरा के ग्राम झिंगादोहर में घुस आया। उसने यहां मोहरलाल पंडो का घर तोड़ दिया। अपनी आंखों के सामने हाथी को घर तोड़ते मोहरलाल सहित गांव के सैकड़ों ग्रामीण देखते रहे। इस मंजर का वीडियो भी मोबाइल में काफी लोगों ने बनाया। घर को तोडऩे के बाद हाथी ग्राम बगड़ा की ओर चला गया।

वन अमला रहा नदारद
वन विभाग द्वारा दावा किया जाता है कि वे खेत्र में मौजूद रहकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश देते हैं। इधर शनिवार की सुबह जब हाथी झिंगादोहर में पहुंचा तो करीब आधे घंटे तक गांव में घूमता रहा। इस दौरान वन विभाग का कोई भी कर्मचारी यहां झांकने तक नहीं आया। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया।


दोपहर में बगड़ा गांव में घूमता रहा हाथी
झिंगादोहर में ग्रामीण का घर तोडऩे के बाद दोपहर करीब सवा 12 बजे उक्त हाथी ग्राम बगड़ा में आ पहुंचा। यहां वह गांव की मुख्य सड़क पर घूमता रहा। हाथी के पीछे-पीछे भी कई ग्रामीण लगे रहे, उन्हें मना करने वाला कोई नहीं था। हाथियों के दिनदहाड़े गांव में घुस आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग