18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद के बेटे की गुंडागर्दी! पिता के खिलाफ बात सुनी तो युवकों के साथ पहुंच गया भाजपा जिला मंत्री को सिखाने सबक

भाजपा की बैठक में सांसद के खिलाफ की गई बातों को व्हाट्सएप पर शेयर करने से भड़के सांसद, मोबाइल पर दी गाली, बेटे ने पुलिस के सामने ललकारा
3 min read
Google source verification
Hangama

Hangama

बिश्रामपुर. सूरजपुर के भाजपा जिलामंत्री ने भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद को सुनाई गई खरी-खोटी को व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिया था। इसे जब सांसद ने पढ़ा तो उन्होंने मोबाइल पर जिला मंत्री से गाली-गलौज की। वहीं सांसद का पुत्र सोमवार की रात 2 गाडिय़ों में दर्जनभर युवकों के साथ जिलामंत्री को खोजते हुए बिश्रामपुर पहुंच गया।

वह थाने में बैठकर जिला मंत्री को बुलाता रहा। इसके बाद बिश्रामपुर बस स्टैंड पहुंचा और गाली-गलौज कर उन्हें ललकारने लगा। यह सब बिश्रामपुर व जयनगर पुलिस के सामने होता रहा लेकिन सब शांत ही रहे। एसपी के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।


भाजपा का 38वां स्थापना दिवस कार्यक्रम कुछ दिन पूर्व सूरजपुर में आयोजित किया गया था। इसमें जिलेभर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने सांसद के जनसंपर्क पदयात्रा में गैरहाजिर होने को लेकर आपत्ति जताते हुए एक-दूसरे के सामने ही खरी-खोटी सुनाई थी।

इस बात को सूरजपुर के भाजपा जिला मंत्री ललित गोयल ने व्हाट्सएप पर शेयर कर दी। उन्होंने लिखा कि 'आज भाजपा जिला सूरजुपर में जिले की बैठक में सरगुजा संासद को लेकर कुछ लोगों ने बहुत खरी खोटी सुनाई और पूछा कि11 मार्च से 31 मार्च तक भाजपा की जनसंपर्क पद यात्रा में सरगुजा संासद कमलभान सिंह क्यो नहीं दिखे और उनके कार्यों को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की'। इस मैसेज को जब सांसद कमलभान सिंह ने पढ़ा तो उन्होंने ललित गोयल को मोबाइल पर गाली दी।

मामला यहीं शांत नहीं हुआ। इसकी खबर जब सांसद के पुत्र देवेंद्र सिंह के कानों में पहुंची तो वह सोमवार की रात 2 गाडिय़ों में दर्जनभर युवकों को भरकर बिश्रामपुर पहुंच गया। वह यहां जिला मंत्री को खोजता रहा। इसके बाद वह जयनगर थाने पहुंचा और मोबाइल पर जिला मंत्री को बुलाता रहा।

फिर वह युवकों के साथ बिश्रामपुर बस स्टैंड व हनुमानमंदिर के सामने पहुंचकर जिलामंत्री को गाली-गलौज करते हुए ललकारने लगा। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुट गई। बीच सड़क पर हो रहे हंगामे के बीच जयनगर टीआई, बिश्रामपुर थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। इसके बावजूद सांसद का पुत्र गाली-गलौज करता रहा।

इसकी जानकारी जब पुलिस के आला अधिकारियों तक पहुंची तो एसपी डीआर आंचला व सीएसपी डीके सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी की काफी समझाइश के बाद सांसद का पुत्र शांत हुआ। सूत्रों की माने तो सांसद पुत्र ने वाहनों में डंडे व हथियार भी रखे थे।


कहां गया भाजपा का अनुशासन
भाजपा अपने आप को अनुशासन व सिद्धांतों वाली पार्टी बताती है लेकिन जिस तरह बिश्रामपुर में सांसद पुत्र द्वारा हंगामा किया गया, वह उनकी पोल खोलने के लिए काफी है। इससे भाजपा का अंतर्कलह भी उजागर होता है। इसके पूर्व भी ललित गोयल का नाम विवादों में रहा है।

कुछ वर्ष पूर्व तात्कालीन प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा के दौरे के दौरान बिश्रामपुर में ललित गोयल व उनके समर्थकों ने पूर्व सांसद स्व. मुरारीलाल सिंह के एक समर्थक को हथियार लेकर मारने दौड़ाया था। इस मामले में भी पार्टी की काफी फजीहत हुई थी। हालांकि पार्टी द्वारा ललित गोयल को 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। लेकिन बार-बार हो रहा ऐसा कृत्य कहीं से अनुशासन की श्रेणी में नहीं दिखता है।


सांसद ने मेरे साथ की गाली-गलौज
व्हाट्सएप में एक संदेश को लेकर मामला तूल पकड़ा और यह यह घटना घटित हुई है। इस मामले को लेकर सांसद ने बीती रात मोबाइल पर काफी गाली-गलौज भी की है। साथ ही उनके पुत्र द्वारा यहां आकर गाली-गलौज एवं हंगामा किया गया। इस पर विचार कर मैं कानून की मदद लूंगा।
ललित गोयल, जिला मंत्री भाजपा


सांसद ने नहीं उठाया मोबाइल
इस संबंध में सांसद का पक्ष जानने उनके मोबाइल नंबर 8959800395 पर कई बार कॉल किया गया, लेकन रिंग जाने के बाद भी उन्होंने कॉल नहीं उठाया। इस कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग