शुक्रवार की रात करीब 10 बजे तक लोगों ने उक्त मार्ग से आना-जाना किया लेकिन जब कुछ लोग सुबह वहां पहुंचे तो नजारा कुछ और ही था। रपटा बह चुका था, जिससे लोगों के कदम वहीं ठिठक गए। पासंग नाला के आस-पास रहने वाले गांव के लोग वहां पहुंच गए। रपटा के बह जाने से ग्राम रामनगर से होते हुए बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है।