ओडग़ी. Road accident: जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ठाड़पाथर में शुक्रवार की सुबह एक किशोर अपनी बहन को 12वीं बोर्ड की परीक्षा बहन को दिलवाने बाइक पर सवार हो कर जा रहा था। इसी बीच सामने से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार महिला-पुरुष गंभीर रूप घायल हो गए।