सूरजपुर. Refused to marriage: लडक़े को लडक़ी पसंद आ गई, शादी तय हो गई, कार्ड भी बंट गए थे। लडक़ी पक्ष द्वारा विवाह की सारी तैयारियां कर ली गई थीं, लेकिन बारात के लिए दूल्हे पक्ष के लोग बारात लेकर ही नहीं पहुंचे। इधर दुल्हन पक्ष के लोग इंतजार करते रह गए। पता चला कि दूल्हा पक्ष द्वारा दुल्हन के भाई से दहेज में 5 लाख रुपए व कार की मांग की गई थी, अन्यथा बारात नहीं लाने की बात कही गई थी। दुल्हन के भाई ने कहा था कि उनकी इतनी हैसियत नहीं है कि वे 5 लाख रुपए व कार दे पाएं। दुल्हन पक्ष के लोगों ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।