शुक्रवार की शाम को ग्राम केदारपुर, गौरीपुर, कंचनपुर, फूलकोना, दुर्गापुर आदि में पहले तो जोरदार आंधी चली। इससे देखते ही देखते जहां विशालकाय वृक्ष पत्तों की तरह धराशायी हो गए तो वहीं कई घरों के छप्पर आदि भी उड़ गए। लोग इस तूफान से संभल पाते कि मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया।