धूल खा रहा जांच प्रतिवेदन
मामले की शिकायत हुई थी, लेकिन कोई जांच कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय ग्रामीणों ने रमकोला में चक्काजाम और कार्यालय का घेराव किया था। इसके बाद कलक्टर के निर्देश पर प्रतापपुर नायब तहसीलदार पड़वार ने मामले की जांच की और आरोपों को सही बताते हुए एसडीएम को प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया था, लेकिन जांच के बाद प्रतिवेदन कार्रवाई की बजाए अधिकारियों की आलमारी में धूल खा रहा है।