24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG के इस जिले में पक्के मकान वालों के लिए बन रहा पीएम आवास, झोपड़ी वाले अपात्र

महिला सचिव की मनमानी से ग्राम बुंदिया में पात्र लोगों को नहीं मिल रहा पीएम आवास योजना का लाभ

2 min read
Google source verification
Cottage

Cottage

जरही. सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बुंदिया में शासन की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना में जमकर गड़बड़ी की जा रही है। इस योजना के तहत जहां पात्र को अपात्र कर उसे मकान से वंचित कर दिया जा रहा है।

वहीं राजनीतिक पहुंच रखने वाले अपात्र व्यक्ति को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरा खेल महिला सचिव के द्वारा खेला जा रहा है।


ग्राम सभा की बैठक में ग्राम के 191 लोगों की पात्र-अपात्र सूची से 190 को पात्र कर दिया गया। इसमें ऐसे लोग भी शामिल हैं जो गरीबी रेखा से ऊपर हैं तथा जिनका मकान पक्के का है। साथ ही कुछ नौकरीपेशा को भी पात्र कर दिया गया। ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें धमकाकर चुप करा दिया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव अनिता गुप्ता द्वारा योजना में जमकर गड़बड़ी की जा रही है। सचिव द्वारा अपात्र लोगों को मकान की स्वीकृति दे दी गई है। साथ ही जो ग्रामीण पात्र हैं, उन्हें अपात्र कर दिया गया है। जब इसका विरोध किया जाता है तो सचिव उन्हें धमकाती है।

ग्राम बुंदिया के बाजारपारा निवासी मोती सोनी पिता फेंकू ने बताया कि पीएम आवास की सूची से मेरा नाम सचिव द्वारा हटा दिया गया है। पूर्व में सचिव ने कहा था तुम्हारा बैंक खाता नहीं है खाता खुला लो फिर आवास योजना का लाभ मिलेगा। जब मेरे द्वारा खाता खुलवा लिया गया तब भी मुझे योजना से वंचित कर दिया गया।

मोती ने बताया कि मेरे पास पक्का मकान नहीं है, बारिश आते ही मेरा कच्चा मकान गिर जाता है, इसके बावजूद भी मुझे इस योजना से वंचित कर दिया गया है। वहीं कुछ माह पूर्व भी ग्रामीणों ने सचिव सुनीता गुप्ता की शिकायत की थी।


खुद ही मान लिया, हुई है गलती
पत्रिका ने जब इस मामले पर सचिव अनिता गुप्ता से उनका पक्ष जानने चर्चा की तो उन्होंने खुद ही माना कि हां हमने, पक्के मकान व नौकरी वालों को पीएम आवास की स्वीकृति दी है। लेकिन ग्राम सभा में इसका कोई विरोध नहीं हुआ तो हम क्या कर सकते हैं।