जयनगर. ISRO scientist missing: रक्षाबंधन पर्व मनाने अपने गृहग्राम लौट रहे इसरो के युवा वैज्ञानिक के रहस्यमय ढंग से गायब होने से परिजन समेत पुलिस महकमे में हडक़ंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवा वैज्ञानिक 5 अगस्त को अहमदाबाद से निकला था। 7 अगस्त को उसका लास्ट लोकेशन पुरी स्टेशन (Puri station) बता रहा है। इसके बाद से उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आ रहा है। एसपी ने पुलिस की 2 सदस्यीय टीम परिजन के साथ पूरी भेजी लेकिन वहां से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। ऐसे में परिजन अब किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत हैं। मामले में परिजन व पुलिस द्वारा वैज्ञानिक की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी गई है।