
Lockdown
सूरजपुर. कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण व मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य के सभी जिलों में लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन (Lockdown) के बाद भी हालत में सुधार न होता देख लॉकडाउन अवधि को बढ़ाया गया था। एक बार फिर से राजधानी समेत 2 अन्य जिलों मे लॉकडाउन का डेट बढ़ा दिया गया है।
इसमें सूरजपुर जिला भी शामिल है। सूरजपुर कलक्टर (Surajpur Collector) ने लॉकडाउन की अवधि 26 अप्रैल से बढ़ाकर 5 मई तक कर दी है। इस दौरान जरूरी सेवाओं की दुकानें खुली रहेंगीं, वहीं किराना सामान की घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
गौरतलब है कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सूरजपुर कलक्टर ने पूर्व में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक दुकानें खोलने का आदेश जारी किया था। यह आदेश 13 अप्रैल तक था।
जब कोरोना पर काबू नहीं हुआ तो उन्होंने 13 से 23 अप्रैल तक पूरे जिले में लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा की थी। यह अवधि अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि 4 दिन पूर्व इसे 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया था। 23 अप्रैल तक कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी न होता देख राज्य सरकार ने लॉकडाउन की अवधि और बढ़ाने जिला कलक्टरों पर फैसला छोड़ा था।
इसे देखते हुए रायपुर व जशपुर के अलावा सूरजपुर कलक्टर ने भी लॉकडाउन (Lockdown) की मियाद बढ़ा दी। अब 5 मई तक सूरजपुर जिला कंटेनमेंट जोन रहेगा।
पहले की तरह सील रहेंगीं सीमाएं
लॉकडाउन अवधि बढऩे के दौरान सूरजपुर जिले की सभी सीमाएं पूर्व की तरह ही सील रहेंगीं। मेडिकल दुकान व पेट्रोल पंप खुले रहेंगे, वहीं दुग्ध पार्लर की दुकान पूर्व की तरह ही निर्धारित समय तक खुलेंगे।
इसके अलावा फल व सब्जी ठेले वालों को घूम-घूमकर बिक्री की छूट दी गई है। किराना सामान की भी होम डिलीवरी होगी लेकिन दुकानदारों को होम डिलीवरी (Home delivery) ब्वाय का कोविड टेस्ट कराना होगा। वह निगेटिव होगा तभी डिलीवरी की जा सकेगी।
Published on:
24 Apr 2021 03:00 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
