19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुुजुर्ग बोला- मोदी के पीएम रहते तक पीएम केयर्स फंड में हर माह जमा करूंगा इतने रुपए, मेरे मरने के बाद पुत्र निभाएगा ये संकल्प

PM Cares Fund: 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति (Old age man) ने पीएम केयर्स फंड में 1 हजार रुपए दान (Donate) कर प्रतिमाह इसे पूरा करने का लिया संकल्प, कहा- कोरोना (Corona) बीमारी का खुद कर चुका हूं अनुभव
2 min read
Google source verification
Old age donated in PM cares fund

PM Cares Fund

रामानुजनगर. कोरोना महामारी को देखते हुए 62 वर्षीय एक बुजुर्ग ने पीएम केयर्स फंड में जहां 1 हजार रुपए की राशि दान की, वहीं इतने ही रुपए हर माह पीएम मोदी के प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi) रहते तक दान करने का संकल्प लिया। बुजुर्ग ने यह भी कहा कि यदि मुझे कुछ भी होता है तो मेरा पुत्र मेरे इस संकल्प को निभाएगा। बुुजुर्ग की इस इच्छाशक्ति की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।


गौरतलब है कि पूरा विश्व आज कोरोना महामारी से लड़ रहा है। उच्च पदों पर बैठे जनप्रतिनिधि, प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य व अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी समेत आम जनता अपनी क्षमता के हिसाब से पीएम केयर्स फंड व सीएम राहत कोष (PM care fund) में राशि दान कर रहा है।

Read More: सीएम राहत कोष में एक दिन का वेतन दान करने के वित्त विभाग के आदेश का कर्मचारियों ने किया विरोध

इसी कड़ी में सूरजपुर जिले के एक बुुजुर्ग ने ऐसा ही एक निर्णय लेकर सबके लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम नारायणपुर निवासी 62 वर्षीय रामनिवास साहू पिता रामजीत साहू ने पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) में 1 हजार रुपए दान करते हुए प्रतिमाह यह राशि देने की बात कही है।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष मैं भी कोविड पॉजिटिव (Corona positive) हो गया था। मेरा इलाज सूरजपुर अस्पताल में चला, जहां डॉक्टरों ने अच्छा उपचार किया। वहां सुविधाएं भी अच्छी थीं। खुद इस बीमारी का अनुभव कर चुका हूं। ऐसे में वर्तमान में जो हालात हैं, उसके मद्देनजर कुछ सहयोग करने की इच्छा से उक्त राशि प्रतिमाह पीएम केयर्स फंड में जमा कराऊंगा।

यह राशि तब तक जमा कराते रहूंगा, जब तक नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री पद पर रहेंगे। अगर मेरे साथ कोई अनहोनी हो गई तो इस संकल्प को भविष्य में पुत्र बिहारीलाल साहू निभाएगा।

Read More: छत्तीसगढ़ के इस गांव में 48 घंटे में मिले 49 कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप, 2 स्कूली बच्चे भी शामिल, बुजुर्ग की मौत


दान करने हर कोई आ रहा आगे
कोरोना महामारी से लडऩे में देश आर्थिक रूप से सक्षम बना रहे, इसके लिए हर कोई अपनी क्षमता के हिसाब से रुपए दान कर रहा है या जरूरतमंदों को सामग्री वितरित कर रहा है। पिछले कई महीने से ऐसे कई उदाहरण सामने आ चुके हैं जिसमें अपने परिवार के उपयोग के लिए रखी गई पूरी जमा पूंजी भी कुछ लोगों ने दान कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग