बिश्रामपुर। Rape and abortion: नाबालिग लडक़ी को शादी का झांसा देकर एक युवक ने कई बार बलात्कार किया। इससे वह गर्भवती हो गई। वहीं युवक ने उसका गर्भपात (Rape and abortion) करा दिया। गर्भपात कराने के बाद भी आरोपी पीडि़ता के साथ बलात्कार करता रहा। इसके बाद फिर से वह 6 माह की गर्भवती है। इस बीच युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस मामले में पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।