सूरजपुर. Road accident: एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दरअसल सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी अंतर्गत एक गांव में बुधवार की रात बारात आई थी। दुल्हन की विदाई के बाद गुरुवार की सुबह 8 बाराती एक स्कॉर्पियो में भरकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से 2 बारातियों की गंभीर हालत को देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।