बिश्रामपुर क्षेत्र में करीब 2300 एसईसीएल प्रबंधन (SECL) के आवास हैं, इसमें बड़ी संख्या में पुलिस सहित सरकारी अधिकारी-कर्मचारी सहित बाहरी लोगों ने गैर कानूनी तरीके से कब्जा किया हुआ है। अवैध कब्जे से परेशान प्रबंधन नए सिरे से सभी क्वार्टर का सर्वे करा रहा है।