13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 मासूमों को बोलेरो में बैठाकर हवा से बातें कर रहा था नाबालिग, अचानक आया मोड़ और हो गया ये हाल

17 साल का किशोर तेज रफ्तार से चला रहा था बोलेरो, घर पर आए रिश्तेदारों के 3 मासूम बच्चों को बैठा लिया था वाहन में
less than 1 minute read
Google source verification
Bolero accident

Bolero overturned

बिश्रामपुर. एक 17 वर्षीय किशोर बुधवार की सुबह घर में आए रिश्तेदारों के तीन बच्चों को घुमाने की बात कहकर बोलेरो से दतिमा ले गया। यहां से वापसी के दौरान नाबालिग तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था।

इसकी वजह से आरटीआइ कॉलोनी में मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चारों घायल हो गए, इसमें एक 4 वर्षीय बालक को गंभीर चोट आने की वजह से उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।


सूरजपुर जिले के ग्राम गोरखनाथपुर निवासी समयलाल सिंह का 17 वर्षीय पुत्र टीएस सिंह बुधवार की सुबह अपने पिता की बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 29 ए-3430 को लेकर दतिमा घूमने निकला था। वह अपने साथ में रिश्तेदारों के बच्चे 11 वर्षीय अभिमन्यू, 5 वर्षीय शिवम व 4 वर्षीय प्रदीप को भी ले गया था।

दतिमा से वापसी के दौरान किशोर काफी तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था, इसकी वजह से आरटीआइ कॉलोनी के मोड़ के पास वाहन पलट गई। हादसे में किशोर व अन्य तीन बच्चे घायल हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालकर एसईसीएल अस्पताल भेजा। यहां से ४ वर्षीय प्रदीप को गंभीर चोट आने के कारण अंबिकापुर रेफर कर दिया गया। शेष तीनों की हालत सामान्य है।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग