पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: कृष्णा सोनवानी (34), निवासी दर्रीपारा, सतपता। पिता का नाम बहादूर राम सोनवानी बताया गया है। जितेंद्र शुक्ला उर्फ जीतू (30), निवासी जेलपारा, सूरजपुर। पिता का नाम स्वर्गीय गरीब शुक्ला बताया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट की धारा 21(सी) के तहत कार्रवाई की है। इंजेक्शनों के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार भी जब्त कर ली गई है।