सूरजपुर. Commits suicide: नगर के भैयाथान रोड दुर्गा बाड़ी के पास युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि जिस गोदाम में वह काम कर रहा था, वहां के संचालक द्वारा उसे प्रताडऩा दी जा रही थी। मृतक ने उसे दी जा रही प्रताडऩा के संबंध में एसडीएम व आजाक थाने में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।