9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवक का प्रपोज एक्सेप्ट करना छात्रा को पड़ा महंगा, दुष्कर्म से हुई प्रेंग्नेंट, इनकार पर उठाया ये कदम

रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई करने के दौरान युवक ने फंसाया था अपने पे्रमजाल में, कई बार बनाया शारीरिक संबंध

2 min read
Google source verification
Rape

Rape

सूरजपुर. रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा से वहीं के युवक ने प्यार का इजहार किया। कई बार युवक द्वारा ऐसा करने पर छात्रा ने प्रपोज एक्सेप्ट कर लिया। छात्रा को क्या पता था कि जिसे वह अपना रही है वह बाद में धोखेबाज निकलेगा। फिर युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया।

इस बीच छात्रा गर्भवती हो गई। छात्रा ने जब शादी की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया। इसकी रिपोर्ट छात्रा ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई है।


सूरजपुर जिले के ग्राम बुंदिया निवासी 20 वर्षीय लड़की ग्राम चेन्द्रा में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहकर पढ़ाई करती थी। इसी दौरान गांव का ही युवक कमोध पैंकरा उस पर नजर रखता था। एक दिन उसने युवती के सामने अपने प्यार का इजहार किया। कई बार ऐसा करने के बाद युवती ने हामी भर दी। फिर क्या था, युवक ने उसके साथ अवैध संबंध स्थापित कर लिया।

इस दौरान युवक ने युवती को शादी का झांसा भी दिया था। झांसे में लेने के बाद उसने कई बार छात्रा के साथ रेप किया। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। उसने युवक से कहा कि वह प्रेग्नेंट है, दोनों अब शादी कर लेते हैं। इस पर युवक टालमटोल करने लगा। युवती ने कई बार उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन वह हर बार बात टाल जाता था।

एक दिन युवक ने शादी की बात से इनकार कर दिया। इसके बाद युवती के गर्भवती होने की बात उसके घरवालों को भी पता चली। इसके बाद उसने परिजन के साथ थाने में पहुंचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई है।