प्राप्त जानकारी के अनुसार जामनगर से सूरत जा रही प्रमुखराज ट्रावेल्स की लक्जरी बस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 से गुजर रही थी। इसी दौरान मंगलवार सुबह पांच बजे कोसंबा के पास एक ट्रक पंक्चर होने से सड़क किनारे खड़ा था। तेज रफ्तार से आ रही प्रमुखराज ट्रावेल्स की बस में सभा यात्री सो रहे थे। इसी दौरान चालक को अंधेरे में सड़क पर खड़ा ट्रक दिखाई नही दिया और बस सीधी ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में बस चालक प्रफुल्ल भारती गोस्वामी और अन्य एक यात्री लक्ष्मण भीमजी देवगणिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। दुघर्टना में बस के आगे के भाग के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पास के अस्पताल और सूरत के अस्पताल में भर्ती कराया।