10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्यादान की राशि रक्तपित्त मरीजों के लिए की दान

एनआरआई बेटी की पहल

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Feb 27, 2018

patrika

नवसारी. सोमवार को नवसारी, वलसाड और डांग जिला क्षय एवं रक्तपित्त निवारण मंडल की ओर से एक कार्यक्रम के दौरान गणदेवी आरोग्य कार्यालय में अनाज व अन्य जीवन जरुरी चीजों की किट्स वितरित की गई।

इस मौके पर गणदेवी की एनआरआई बेटी ने अपनी शादी में कन्यादान के तौर पर मिली राशि में कुछ और रुपए मिलाकर 1.51 लाख रुपए रक्तपित्त मरीजों के लिए दान की। बताया गया है कि यह मंडल तीनों जिलों में क्षय और रक्तपित्त मरीजों के लिए काम करता है। इसके द्वारा समय-समय पर रोगमुक्त हुए और पीडि़त मरीजों के लिए अनाज व अन्य जरूरी विस्तुओं की किट तैयार कर बांटी जाती है। अब तक 80 हजार रुपए से चार सौ किट्स वितरित की गई हैं। मंडल से जुड़े लक्ष्मीचंद शाह के बेटे व यूएसए में बसे भद्रेश शाह की बेटी पूजा शाह भी सेवा कार्य में रुचि रखती है। उसने अपने विवाह के दौरान कन्यादान मिली शुभेच्छा राशि में कुछ रुपए जोड़कर 1.51 लाख रुपए की रकम दान की और साथ ही अपने भाई श्रेयस के साथ मिलकर आगे भी आर्थिक मदद के लिए आश्वासन दिया।

गर्मी से हाल बेहाल, पारा पहुंचा 38 के पार

नवसारी. जिले में कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि से गर्मी बढ़ती जा रही है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया था। जिसके चलते गर्मी से लोग बेहाल दिखे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार की अपेक्षा सोमवार को तापमान में 2.7 डिग्री की वृद्धि के साथ पारा 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री बढकर 20 डिग्री तक पहुंच गया था। सुबह हवा में 62 प्रतिशत नमी रही जो दोपहर में घटकर 23 प्रतिशत हो गई। जिसके चलते उमस और गर्मी से लोग ब्याकुल दिखे। वहीं उत्तर पूर्व दिशा से 5.3 किमी की गति से हवाएं भी चली। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में सोमवार को सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। गर्मी के कारण दोपहर में रास्ते सूनसान रहा। वहीं लोग कोल्ड्रींक्स, आईसक्रीम व नींबू सरबत से गर्मी से राहत पाने की कोशिश करते रहे। शहरी विस्तार में लोग घर व आफिसो में एसी और पंखे चलाते रहे तो गांव में गन्ना मजदूरों के बच्चों को नहर के पानी में नहाते हुए भी देखा गया।