दूसरा हादसा वांसदा में हुआ। वांसदा पुलिस के अनुसार महुवास निवासी अशोक गामित बाइक पर संजय पाडवी और हिनाबेन के साथ जा रहा था। इस दौरान वघई की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार तीनों सड़क पर गिर गए। हादसे में हिनाबेन और संजय पाडवी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 में वांसदा कोटेज अस्पताल भेजा गया। उपचार शुरु होने से पूर्व ही महिला की मौत हो गई, जबकि संजय पाडवी को बाद में वलसाड सिविल मे रेफर कर दिया गया। इस मामले की शिकायत अर्जुन गामित द्वारा वांसदा पुलिस में की गई है।