2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

EDUCATION DEPT : स्कूल-कॉलेजों में कल मनाया जाएगा सर्जिकल स्ट्राइक डे

- विश्वविद्यालय ने टाली परीक्षा, स्कूलों में होगी परेड

2 min read
Google source verification
patrika

EDUCATION DEPT : स्कूल-कॉलेजों में कल मनाया जाएगा सर्जिकल स्ट्राइक डे

सूरत.

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय, सबंद्ध महाविद्यालयों और विद्यालयों में सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने का आदेश दिया गया है। विद्यालयों में इस अवसर पर परेड आयोजित कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
देशभर में 29 सितम्बर को सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाया जाएगा। विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों और विद्यालयों में भी सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाने का आदेश दिया गया है। वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के ेकन्वेंशन हॉल में इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी संबंद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। विश्वविद्यालय ने इस दिन होने वाली परीक्षा को स्थगित करने का आदेश दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि विद्यालयों में भी सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाया जाए।

गुजरात सरकार ने की घोषणा

गुजरात सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 शुरू होने के दो महीने बाद अचानक राज्य में नवरात्रि वेकेशन की घोषणा की थी। स्कूलों में 8 दिन का नवरात्रि वेकेशन देने का आदेश जारी किया गया। इस फैसले का सूरत के निजी स्कूल संचालकों ने विरोध किया। उन्होंने इस फैसले में बदलाव के लिए सरकार को पत्र भी लिखा। दूसरी ओर ज्यादातर अभिभावक और विद्यार्थी इस फैसले से खुश हैं। नवरात्रि वेकेशन की घोषणा के बाद शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिए नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है। जून में जब शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई थी, तब साल के 365 में से 247 दिन पढ़ाई के थे। नए कैलेंडर के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई के दिन 244 हो गए हैं। दूसरी तरफ सार्वजनिक छुट्टियों में बढ़ोतरी हुई है। पहले 17 दिन की सार्वजनिक छुट्टियां थी, जो अब 19 दिन की होंगी। स्थानीय छुट्टियों में कमी की गई है। पहले 7 स्थानीय छुट्टियां थी। इन्हें 5 कर दिया गया है। नवरात्रि वेकेशन 10 से 17 अक्टूबर तक रहेगा। इसके तुरंत बाद 19 अक्टूबर से स्कूलों में परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। नए कैलेंडर में स्कूलों की परीक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पुराने कैलेंडर के अनुसार भी 19 अक्टूबर से ही स्कूलों में परीक्षाएं शुरू होनी थी। इसके बाद 5 से 17 नवम्बर तक स्कूलों में दीपावली वेकेशन होगा। दीपावली वेकेशन इस बार 13 दिन का होगा, जो पहले 21 दिन का होता था।


अब तीन वेकेशन
पहले गुजरात में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र के दौरान दो वेकेशन दिए जाते थे। नए कैलेंडर के अनुसार इस शैक्षणिक सत्र के दौरान तीन वेकेशन मिलेंगे। आठ दिन का पहला वेकेशन नवरात्रि का होगा। दूसरा वेकेशन दीपावली का है, जो 13 दिन का होगा। तीसरा वेकेशन गर्मियों की छुट्टियां का होगा, जो 6 मई से 9 जून तक का चलेगा। गर्मियों में विद्यार्थियों को 35 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। दीपावली वेकेशन के दिन कम किए जाने के कारण ईद-ए-मिलाद और गुरुनानक जयंती की छुटिट्यां दी जाएंगी। कुल मिलाकर सालभर में 80 छुट्टियां मिलेंगी।


द्वितीय परीक्षा जनवरी में
जनवरी में स्कूलों की द्वितीय परीक्षा होगी। इन्हें 28 जनवरी से लेने का स्कूलों को आदेश दिया गया है। 10वीं और 12वीं की आंतरिक परीक्षा फरवरी में आयोजित करने के आदेश दिए गए हैं। 7 मार्च से गुजरात बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। इसके बाद 8 अप्रेल से स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया गया है। नए कैलेंडर को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।