25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Surat / गणपति देखकर लौटा, जहर पीकर जान दी

गणपति देखकर लौटा, जहर पीकर जान दी

परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां हो गई उसकी मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 19 Sep 2018, 9:50 PM IST

surat photo

गणपति देखकर लौटा, जहर पीकर जान दी

सूरत.

कतारगाम आंबातलावडी क्षेत्र निवासी एक युवक सोमवार रात परिवार के साथ गणपति पंडाल घूमने गया और रास्ते में जहर पीकर घर लौटा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।


पुलिस के अनुसार आंबातलावडी के नजदीक करुणसागर सोसायटी निवासी बिपिन जशवंत डुंगराणी (३०) हीरा कारखाने में नौकरी करता था। वह पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री के साथ रहता था। सोमवार रात वह परिवार के साथ गणपति देखने गया था। लौटते समय उसने रास्ते में घबराहट की बात कही। परिजन घर आने के बाद उसे अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने जहर पीने की जानकारी दी। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।


वृद्धा ने फांसी लगाई
परवत गांव क्षेत्र में रहने वाली एक वृद्धा ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक लूम्स कारखाना में काम करने वाले तेलंगाना निवासी सतेप्पा चांग्रप्पा भंडारी की पत्नी उपेंद्रा (६०) ने सोमवार दोपहर पंखे से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। शाम को सतेप्पा घर लौटा तो इसका पता चला। लिम्बायत पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए स्मीमेर अस्पताल ले आई। पुलिस ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की आशंका जताई है।


गरबा खेलते गिरी किशोरी की मौत
सूरत. डिंडोली नवागाम निवासी किशोरी की गणपति पंडाल के नजदीक गरबा खेलते हुए गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार डिंडोली नवागाम सांई बाबानगर निवासी दिलीप तोंडे की पुत्री अंजलि (१६) ने सोमवार को उपवास किया था। घर के नजदीक गणपति पंडाल में गरबा खेलते हुए वह अचानक गिर पड़ी। उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे स्मीमेर अस्पताल ले गए। इमरजेंसी विभाग में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में चिकित्सकों ने सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि की है।

छठी मंजिल से गिरने से बच्चे की जान गई
सूरत. अमरोली क्षेत्र में सोमवार सुबह छठी मंजिल से गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उत्राण भगवती फार्म के नजदीक सिल्वर पैलेस निवासी जल रमेश अरुणधरिया (१२) लसकाणा क्षेत्र के स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। सोमवार सुबह वह छठी मंजिल से गिर पड़ा। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोपहर उसकी मौत हो गई। उसके पिता रमेश हीरा कारखाने में नौकरी करते हैं।