आगामी दिनों में रक्षाबंधन, तीज सहित अन्य त्योहार होने के कारण साड़ी और ड्रेस मटीरियल्स दोनों सेगमेन्ट में अच्छे व्यापार की संभावना बनी है, लेकिन अभी तक बाजार में मूवमेन्ट नहीं दिखाई दे रही। इस कारण व्यापारी मायूस हैं। साड़ी और ड्रेस सेगमेन्ट दोनों में ही व्यापारी अच्छी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहा है। कपड़ा व्यवसायी सज्जन महर्षि और रमेश शर्मा ने बताया कि बाजार कुछ दिन चलता है और कुछ दिन स्थिर हो जाता है। आगामी दिनों में त्योहार होने के कारण व्यापारियों ने स्टॉक कर रखे हैं, लेकिन अभी तक विशेष खरीद नहीं दिख रही। इस कारण वीवर्स ने तमाम क्वॉलिटी में दाम पिछले सप्ताह पर ही स्थिर रखे हैं। भिवंडी ग्रे बाजार में भी कारोबार नरम रहा। ग्रे की तमाम क्वॉलिटी में दाम स्थिर रही। आगामी दिनों में बाजार चलने की उम्मीद है।