1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सैकड़ों वृक्षों को काटने का आरोप

कई वृक्ष काफी पुराने बताए गए हैं
2 min read
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Aug 21, 2018

patrika

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सैकड़ों वृक्षों को काटने का आरोप

वलसाड. जिले के जूजवा में 23 अगस्त को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों में जिला प्रशासन जोर शोर से लगा है। ऐसे में कार्यक्रम स्थल के आसपास सैकड़ों वृक्षों को काटने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने इसे पर्यावरण सुरक्षा के लिए गंभीर बताया है।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री 23 अगस्त को यहां कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। जिसके लिए सुरक्षा से लेकर जरुरी सभी व्यवस्था करने में प्रशासन पूरी जुटा है। जिसके कारण कई वृक्षों को काटा जा रहा है। कई वृक्ष काफी पुराने बताए गए हैं। इसके खिलाफ जिला पंचायत में विरोध पक्ष नेता भोला उर्फ धर्मेश पटेल ने आपत्ति जताई है। उन्होंने भाजपा सरकार को पर्यावरण विरोधी बताते हुए कहा कि एक तरफ सरकार पौधारोपण कार्यक्रम चला रही है, दूसरी तरफ एक कार्यक्रम के लिए सालों पहले लगाए गए पेड़ों को काट रही है। वलसाड से भाजपा विधायक भरत पटेल ने इस आरोप पर कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था होगी। सुरक्षा की दृष्टि से जहां जरुरी लग रहा है वहां सिर्फ पेड़ों का डालियां काटी जा रही हैं, पेड़ नहीं।

सर्किट हाउस में लगे सीसी टीवी कैमरे

प्रधानमंत्री के दौरे पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सर्किट हाउस में सीसीटीवी कैमरे लग रहे हैं। जानकारी के अनुसार सर्किट हाउस में लोगों का ज्यादा आना जाना लगा रहता है। जिसे लेकर पहले भी यहां सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की गई थी। लेकिन प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया था। 23 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वलसाड आ रहे हैं। जिसके तहत लगातार मंत्री और अधिकारियों का यहां दौरा हो रहा है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने सर्किट हाउस में कैमरा लगाने का काम शुरु कर दिया है। बताया गया है कि दो दिन में कैमरा लग जाएगा। यहां अन्य शहरों से भी लोग आते रहते हैं। सीसीटीवी कैमरा लग जाने से सभी पर नजर रखी जा सकेगी।