16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैसेन्जर ट्रेन को बना दिया मालगाड़ी

पैसेंजर डिब्बों में सब्जियों के पोटले और पार्सल भरने से यात्रियों को खड़े रहने की जगह मिलने में भी मुश्किल

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Aug 21, 2018

patrika

पैसेन्जर ट्रेन को बना दिया मालगाड़ी

वलसाड. वलसाड से मुंबई जाने वाली वलसाड फास्ट पैसेन्जर पिछले कई दिनों से मालगाड़ी बन गई है। पैसेंजर डिब्बों में सब्जियों के पोटले और पार्सल भरने से यात्रियों को खड़े रहने की जगह मिलने में भी मुश्किल होती है। स्थानीय रेल प्रशासन ने इस समस्या के प्रति आंख बंद कर ली है।

जानकारी के अनुसार रोजाना सुबह में वलसाड से यह ट्रेन रवाना होती है। इसमें वलसाड से सैकड़ों यात्री मुंबई की ओर जाते हैं। काफी समय से स्थानीय रेल अधिकारियों की अनदेखी से लोग सब्जी व अन्य सामान पार्सल डिब्बो की जगह यात्री कोच में भर देते हैं।

दरवाजे से लेकर डिब्बे तक सामान भर देने से यात्रियों को ठीक से खड़े रहने की जगह भी नहीं मिलती है। यदि कोई यात्री विरोध करे तो सब्जी लेकर जाने वाले मारपीट पर उतारु हो जाते हैं। रेलवे अधिकारियों की लापरवाही से यह समस्या बढ़ती जा रही है।

मुंबई जा रहे किरण मोरे ने बताया कि जनरल डिब्बे में यात्रा के दौरान उसे दरवाजे के सीट से उठा कर लोगों ने सामान रख दिया और जब उसने सामान नीचे रखने को कहा तो मारपीट को तैयार हो गए। वहीं इस बारे मे वहां खड़े रेलवे के सीनियर कर्मचारी से पूछा गया तो उसने कहा कि यह उसका काम नहीं है दूसरे विभाग का है और वहां से निकल गया। इस मामले में रेलवे का कोई अधिकारी बात करने को तैयार नहीं दिखा।

गायों को बचाया

वांसदा. राजस्थान से महाराष्ट्र के कतलखाने जा रहे टेम्पो से वापी हिंसा निवारण संघ ने पुलिस के साथ मिलकर दस गायों को मुक्त कराया है। इस मामले मे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के अनुसार वापी ङ्क्षहसा निवारण संघ के अध्यक्ष राजेश हस्तीमल शाह को राजस्थान के भिनमाल से आर जे 19 जीबी 0931 नंबर टैम्पो में वांसदा होकर दस गाय भरकर महाराष्ट्र के औरंगाबाद ले जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद राजेश शाह ने डांग एसपी और पुलिस को इस बारे में सूचना दी और अपनी टीम के साथ सापुतारा पहुंच गए। पुलिस को साथ रखकर सापुतारा से टैम्पो को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान टेम्पो से दस गाय दयनीय हालत में मिली। जिन्हें बिना चारा और पानी के राजस्थान से ले जाया जा रहा था। कोई परमिट भी चालक के पास नहीं था। पुलिस ने चालक समेत टेम्पो में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और सभी गायों को राता पांजरापोल भेज दिया। आगे की जांच सापुतारा पीआई को सौंपी गई है।