28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपना नहीं रहेगी पक्षियों के बीच चहलकदमी की ख्वाहिश

सूरत जू में वॉकथ्रू आइवरी की कवायद, गुजरात में पहला और देश के गिने-चुने शहरों में होगा सूरत
2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Jul 11, 2018

patrika

सपना नहीं रहेगी पक्षियों के बीच चहलकदमी की ख्वाहिश

विनीत शर्मा

सूरत. अगर आप पक्षियों के बीच चहलकदमी करने की ख्वाहिश पाले हुए हैं तो मान लीजिए कि आपका सपना सच होने के करीब है। मनपा प्रशासन आपकी इस ख्वाहिश को अमली जामा पहनाने का मन बना चुका है। शहर के प्राणी संग्रहालय (जू) में वॉकथ्रू आइवरी की कवायद शुरू हुई है। सूरत प्रदेश में पहला शहर है, जहां लोगों को पक्षियों के बीच चहलकदमी का मौका मिलेगा। देश के गिने-चुने शहरों में ही यह सुविधा है।

जंगलों के प्रति लोगों में हमेशा आकर्षण रहा है। खत्म होते जंगलों की भरपाई रिजर्व फॉरेस्ट कर रहे हैं या फिर बड़े शहरों में बने प्राणी संग्रहालय लोगों को जंगलों का एहसास कराते हैं। प्राणी संग्रहालयों में पक्षु-पक्षी पिंजरों में कैद रहते हैं और लोगों को उन्हें बाड़े के बाहर से देखकर मन बहलाना पड़ता है। कई लोग कुछ देर पक्षियों के बीच रहना चाहते हैं। मनपा प्रशासन ने लोगों की इस ख्वाहिश को पूरा करने की कवायद शुरू की है। वॉकथ्रू आइवरी बनाने का प्रस्ताव पाइपलाइन में है। अधिकारी फिलहाल इसकी संभावनाएं तलाश रहे हैं।

दो हेक्टेयर क्षेत्र में बनेगी

करीब दो हेक्टेयर क्षेत्र में बड़ा केज बनाकर थ्री टियर वॉकथ्रू आइवरी बनाई जाएगी। इसे छोटे-मोटे कवर्ड एरिया जंगल का रूप दिया जाएगा। इसमें पक्षियों को बसाया जाएगा। इस कवर्ड एरिया में पक्षी तो खुले में करतब करेंगे ही, उन्हें देखने वाले भी वॉकवे पर चहलकदमी करेंगे। कई बार ऐसे अवसर भी आएंगे, जब पक्षी वॉकवे पर घूम रहे लोगों के करीब से उड़कर निकल जाएंगे। यह नजारा बच्चों के साथ बड़ों को भी लुभाएगा।

ब्रीडिंग एरिया की भी तैयारी

जू में बटरफ्लाई ब्रीडिंग एरिया और रेपटाइल हाउस की तैयारी है। तितलियों के लिए इस तरह का एन्वायरमेंट बनाया जाएगा, जिसमें वह सहज महसूस करें और ब्रीडिंग कर सकें। इसके लिए एक जीव विज्ञानी की नियुक्ति की तैयारी है। इस तरह का प्रयोग भी गुजरात में पहली बार होगा। रेपटाइल हाउस में लोग अलग-अलग सेक्शंस में रेपटाइल की प्रजातियों को देख सकेंगे।