
समाज के अग्रणियों पर अंतरजातीय विवाह करने वाली युवती का अपहरण करवाने का आरोप
सूरत. चौकबाजार पुलिस द्वारा अपहरण के मामले में हीरा व्यापारी भूपत आंबा की गिरफ्तारी का समुदाय विशेष के लोगो ने विरोध कर थाने का घेराव हंगामा मचाया। दोपहर कोर्ट जमानत पर छुटकारा मिलने पर मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व चौकबाजार क्षेत्र से एक युवती का अपहरण हो गया था। पीडि़त युवती अपनी भाभी के साथ स्कूटर पर सोसायटी के नाके से गुजर रही थी। उसी दौरान मंदिर के पास बिना नम्बर प्लेट की एक कार में सवार होकर आए छह जनों ने स्कूटर रुकवाया। उन्होंने उसकी भाभी को स्कूटर से नीचे उतार कर पीटा और युवती को कार में बिठा कर फरार हो गए।
घटना के संबंध में युवती के भाई की प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने कुछ समय पूर्व अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। जांच के दौरान युवती के मिलने पर पूछताछ में पुलिस को पता चला कि उसका अपहरण उसी के समाज के लोगों ने करवाया था। अपहरण में हीरा व्यापारी भूपत आंबा की लिप्तता सामने आने पर पुलिस ने सोमवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
जिसका समाज के लोगो ने विरोध किया वे मंगलवार सुबह थाने पर जमा हो गए और विरोध जताते ने लगे। आलाधिकारियों से बातचीत के बाद पुलिस ने दोपहर को भूपत आंबा को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
मीनी हीरा बाजार पर हुआ असर
सूत्रो का कहना हैं कि हीरा व्यापारी भूपत आंबा की गिरफ्तारी का वराछा स्थित मीनी हीरा बाजार पर भी असर पर भूपत के समाज के लोगो ने अपने मंगलवार सुबह गिरफ्तारी के विरोध में अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। दोपहर को जमानत पर छुटकारा मिलने के बाद उन्होंने बाजार में काम काज शुरु हुआ।
उधना मगदल्ला रोड के कारखाने में लूट
सूरत. उधना-मगदल्ला रोड के कारखाने में तोडफ़ोड़ कर संचालक का मोबाइल फोन व पर्स समेत ३८ हजार रुपए का सामान की लूट का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक बमरोली साईं दर्शन सोसायटी निवासी मेहुल लेखडिया (25) सुबह ग्यारह बजे अपने कारखाने पर थे। उस दौरान एक ऑटो रिक्शा में सवार होकर चालक समेत चार जनें वहां पर आए। उन्होंने उनसे मारपीट की और कारखाने में तोडफ़ोड़ की। उसके बाद उनका पर्स, जिसमें आठ हजार रुपए व दो एटीएम कार्ड व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए।
Published on:
17 Oct 2018 11:48 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
